फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नगर निगम का घेराव: नाइट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप, खूब हुआ हंगामा

Tue, 06 Dec 2022 02:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेतृत्व कर रहे समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि नाईट बाजार के लिए दुकान आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
फेरी पटरी वालों ने नगर निगम कार्यालय को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति ने आज वाराणसी में प्रदर्शन किया। समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि नाईट बाजार के लिए दुकान आवंटन में गड़बड़ी की जा रही है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से फेरी पटरी ठेला वालों को निष्पक्षता के साथ दुकान आवंटन की बात कही। मांगों से जुड़ा ज्ञापन नगर आयुक्त कार्यालय को सौंपा।  
विज्ञापन




बता दें कि नवंबर में भी वाराणसी के चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे खुलने वाले नाइट बाजार की दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया गया था। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति की ओर से स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव किया गया था। नारेबाजी और हंगामा बढ़ता देख कार्यालय बंद कर स्मार्ट सिटी के अधिकारी निकल गए थे। इसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें