फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत के बाद भी कांग्रेस नेताओं की रिहाई नहीं होने पर कांग्रेसी सड़क पर उतरे, 15 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 09 Oct 2020 10:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जमानत मिलने के बाद भी कांग्रेस नेताओं की रिहाई नहीं होने पर कांग्रेसी शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। वहीं अस्थायी जेल में बंद नौ युवा कांग्रेस के नेताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नेताओं की रिहाई के लिए कांग्रेस नेताओं ने डीएम आवास घेरने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन


कांग्रेसी डीएम से मिलने की जिद पर अड़ गए तो नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे के बीच महिला नेता बेहोश हो गईं। दोपहर में डीएम से मिलने की अनुमति मिली तो कांग्रेसियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वहीं प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

डीएम से मिलने जाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि तीन अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के वाराणसी दौरे पर विरोध करने के आरोप में कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेसी डीएम से मिलने के लिए पैदल ही छावनी से निकले। कांग्रेसियों के डीएम आवास पहुंचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को छावनी में ही रोक दिया।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने बताया कि युवा कांग्रेस के नौ साथियों की जमानत होने के बाद भी रिहा नहीं किया जा रहा है। दो दिन पहले ही सीजेएम कोर्ट से इन लोगों को जमानत मिल चुकी है। एसीएम चतुर्थ शुभांगी शुक्ला ने जमानतदारों का सत्यापन करने के बाद रिहाई के लिए कहा था लेकिन अब वह रिहाई का आदेश नहीं दे रही हैं। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया तो वे दफ्तर से बाहर चली गई थीं। इसके बाद 20 लोगों पर कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदर्शन करने में 15 पर दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी के छावनी क्षेत्र में प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। नदेसर चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोरोना महामारी अधिनियम और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और दो घंटे से अधिक समय तक रास्ता जाम करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, रानीका जायसवाल, कनिष्क पांडेय, प्रजानाथ शर्मा, अशोक सिंह, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, निमाई चटर्जी, जितेंद्र सेठ, विकास सिंह, अविनाश मिश्रा, रोहित दुबे, सरिता पटेल, पूनम सहित एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें