फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को हटाने के लिए प्रदर्शन

Sun, 01 Jul 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू गेट पर पूर्व छात्रनेताओं ने की जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पद से हटाए जाने की मांग को लेकर रविवार को बीएचयू गेट पर पूर्व छात्र नेताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल में पिछले साल जून माह में लापरवाही से मरीजों की मौत में कार्रवाई न होने, मुआवजा न मिलने के साथ ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की गई। उधर छात्रों के एक गुट ने चिकित्सा अधीक्षक के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए उनके समर्थन में बीएचयू परिसर में जुलूस निकाला।

विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जिन लोगों  की मौत हुई उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आशुतोष सिंह के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों ने समर्थन भी दिया। भुवनेश्वर द्विवेदी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन करूंगा।
विज्ञापन

धरने के विरोध में परिसर में निकाला मार्च

बीएचयू गेट पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ हुए धरने के विरोध में छात्रों के एक गुट ने परिसर में मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। महामना छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कहा कि पिछले एक साल से अस्पताल की व्यवस्था काफी सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित हुई है। दलाली पर भी पूरी तरह से रोक लगी है। दलाली में शामिल कुछ लोग व्यवस्था को पुन: गड़बड़ाने की साजिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें