फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : मसान की होली को लेकर विरोध, विश्व वैदिक सनातन न्यास ने की बैठक, बताया संस्कृति पर आघात

Sat, 08 Mar 2025 07:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

मसान की होली को लेकर विश्व वैदिक सनातन संघ ने बैठक किया और अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि प्रचीन सभ्यता और संस्कृति पर आघात है ये आयोजन। 
 
विज्ञापन
मसान की होली को लेकर बैठक करते विश्व वैदिक सनातन संघ के पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव होली के अवसर पर काशी में मणिकर्णिका घाट पर आयोजित होने वाले मसाने की होली पर विश्व वैदिक सनातन न्यास के सन्त महात्माओं ने विरोध दर्ज कराते हुए काशी की प्राचीनतम सभ्यता धर्म व संस्कृति पर आघात करार दिया।

विज्ञापन


शनिवार को पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के अन्तिम पड़ाव कपिलधारा स्थित सूर्य नारायण मन्दिर के महन्त महेंद्र नाथ सरस्वती पंचायत अखाड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोलते हुए विश्व वैदिक सनातन न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सन्तोष सिंह ने कहा कि मोक्ष दायिनी काशी में होली के नाम पर श्मसान में हुड़दंगयी करना काशी पति शूलपाणि का अपमान है।

कार्यक्रम में श्री महेन्द्र दिवाकर,महन्त कालू गिरी,श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी, महन्त भीष्म गिरी लक्ष्मण भारती, शिवम् गिरी, सहित बड़ी संख्या में सन्त समाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें