Vindhyachal Temple : मां विंध्यवासिनी मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच नायब तहसीलदार छानबे ज्योति सिंह की देखरेख में सभी दान पेटिकाओं को खोला गया। मंदिर की पेटिकाओं से 16 लाख 47 हजार से अधिक रुपये प्राप्त हुए।
चैत्र नवरात्र से पूर्व मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे आठ दान पेटिकाएं खोली गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच नायब तहसीलदार छानबे ज्योति सिंह की देखरेख में मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज कार्यालय में नोटों की गणना कराई गई।
विज्ञापन
देर रात तक चली गणना के बाद दानपात्र से 16 लाख 47 हजार 370 रुपये प्राप्त हुए। दान में प्राप्त रुपये विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिला अधिकारी के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विंध्याचल खाते में जमा कराया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार छानबे ज्योति सिंह के अलावा आमीन संग्रह सूरज सोनकर, विजय शंकर दुबे, हरिगेंद्र दुबे, प्रदीप दुबे, चंद्रमणि तिवारी, राकेश सोनकर, महेश सोनकर, शमशेर अली, इश्तियाक बेग सहित कई अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।