फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भाजपा प्रचार वाहन का विरोध, बैनर फाड़े, चालक के साथ मारपीट का आरोप

Fri, 25 Feb 2022 02:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  तेवर गांव में भाजपा की एलईडी वाहन प्रचार कर रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के युवक पहुंच कर प्रचार वाहन का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन
भाजपा प्रचार वाहन में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अजगरा विधानसभा अंतर्गत तेवर गांव में शुक्रवार को भाजपा के प्रचार वाहन का एक जाति वर्ग के द्वारा विरोध किया गया। चालक और एलईडी ऑपरेटर की पिटाई का भी आरोप है। चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव में भाजपा की एलईडी वाहन प्रचार कर रही थी।

विज्ञापन


इसी बीच गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के युवक पहुंच कर प्रचार वाहन का विरोध करने लगे। प्रचार वाहन पर मौजूद चालक और एलईडी ऑपरेटर ने रोकने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। मामला इतने पर ही नहीं रुका।

आरोपियों ने प्रचार वाहन में लगे बैनर को फाड़ दिया। घटना से नाराज कई भाजपा कार्यकर्ता चोलापुर थाने पहुंचे। तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अजगरा से त्रिभुवन राम भाजपा उम्मीदवार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें