डीएम ने दिनेश के शाहगंज के दो बैंक खातों में जमा 11 हजार रुपये, प्रतीक सिंह के पांच खातों में जमा 4 लाख 39 सौ रुपये, पंकज सिंह की 0.32 हेक्टेयर भूमि, बैंक खातों में जमा 5.59 लाख रुपये और बाइक, मनीष कुमार यादव की स्कार्पियो, धनंजय यादव की स्कार्पियो, अंकित उपाध्याय की स्कार्पियो कुर्क करने का आदेश दिया है।
अन्य गिरोहों से जुड़े शहर के उमरपुर के सुरेश सोनकर, खुटहन के शेख अशरफपुर निवासी नियाज, पोटरिया निवासी नौशाद, व उसके भाई के वाहन जब्त होंगे। बनकट चेतरिया निवासी सूरज के बैंक खाते, नेवढ़िया के तरती निवासी रीता जायसवाल के वाहन कुर्क होंगे। आपत्ति दाखिल करने के लिए आरोपियों को तीन माह की मोहलत दी गई है। इस अवधि में जवाब दाखिल नहीं होने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।