फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raiway News : रात की वंदे भारत पहुंची सुबह, कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल; पूछताछ केंद्र पर लगी रही भीड़

Mon, 20 Jan 2025 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कोहरे के कारण इन दिनों काफी ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इस कारण रेलवे में पूछताछ केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ भी लग जा रही है। एप के माध्यम से ऑनलाइन भी ट्रेनों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण लेट हो रही सुपरफास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fog in UP : कोहरे के कारण वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। बीती रात की बजाय कई वंदे भारत ट्रेनें सुबह स्टेशन पहुंचीं। 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत साढ़े तीन घंटे, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत पौने चार घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन


कैंट स्टेशन के पूछताछ केंद्र के कर्मियों ने बताया कि ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, आगरा-कैंट बनारस वंदे भारत ढाई घंटे, नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट साढ़े छह घंटे, आनंद विहार टर्मिनल बलिया भृगु एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, देहरादून बनारस जनता एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी साढ़े दस घंटे, न्यू दिल्ली बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस चार घंटे, इंदौर पटना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, योगनगरी ऋषिकेश हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे, भटिंडा बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस ढाई घंटे, बरकाकाना वाराणसी मेमू साढ़े तीन घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे, बलिया दादर स्पेशल डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन

सुबह छाया घना कोहरा, 24 घंटे में 2 डिग्री लुढ़का पारा

तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। हवा में अधिक नमी होने से लोग ठंड से परेशान रहे। दिन में धूप ने लोगों को राहत तो दी लेकिन रात में फिर गलन बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। मकर संक्रांति के बाद से मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ है। बादल छाए रहने और नम हवाओं के बढ़ने से कभी ठंड बढ़ रही है।

तो कभी दिन में अच्छी धूप से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। रविवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। इस दौरान हवा चलते रहने से लोगों को ठंड से भी राहत नहीं मिली। दिन में लोग धूप सेंकते नजर आए। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो रविवार को 2 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.3 पहुंच गया। यह औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9.8 से कम होकर 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें