Women's Day 2024: तीन किलो मीटर पैदल चाल शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. निर्मला होरो और अनंदिता चक्रवर्ती, गैर शिक्षण वर्ग में अनीता देवी, सुनीता सिंह, सरिता यादव और छात्राओं में रिपु कुमारी, प्रियंका सरोज, संध्या यादव ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया।
रीमा बच्चे को गोद और 3 वर्षीय बेटी को साथ लेकर खेलने पहुंचीं हैं, सरिता बचपन के शौक को जिंदा रखने, अंजना ने बचपन में खूब खेला पर परिवार से सपोर्ट नहीं मिला, खुशी खेल तो रही हैं पर स्पोर्ट्स में सिक्योरिटी कम नजर आ रही है। ये नजारे और उद्गार सामने आए बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर। मौका था वूमेंस डे के उपलक्ष्य में शुरू हुईं दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का। पहले दिन पैदल चाल, स्लो साइकिल रेस, टेबल-टेनिस का आयोजन हुआ। पैदल चाल और स्लो साइकिल में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
तीन किलो मीटर पैदल चाल शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. निर्मला होरो और अनंदिता चक्रवर्ती, गैर शिक्षण वर्ग में अनीता देवी, सुनीता सिंह, सरिता यादव और छात्राओं में रिपु कुमारी, प्रियंका सरोज, संध्या यादव ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। स्लो साइकिल रेस शिक्षक वर्ग में प्रो. टी. ओनिमा रेड्डी, प्रो. श्रुति त्रिवेदी, प्रो़ निर्मला होरो, गैर शिक्षण वर्ग में सरिता यादव, अंजना खरवार, रीमा सिंह क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्राओं ने भी दिखाया जज्बा
टेबल-टेनिस में छात्राओं में अनन्या राय, आंचल जायसवाल व जाहरा बटोल ने क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकिल में छात्राओं और टेबल टेनिस में प्रोफेसर और स्टाफ के फाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गए। इससे पूर्व विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार सिंह, रॉबीन सिंह, डॉ. प्रदीप खलखो मौजूद रहे।