फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में 359 दिन शांतिभंग कानून धारा 144 पर प्रियंका ने कसा तंज

Thu, 02 Jan 2020 10:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में साल के 365 दिनों में से 359 दिन धारा 144 लागू रहने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है। ट्वीटर पर प्रियंका ने लिखा है कि काशी के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। 365 दिनों में से 359 दिन पीएम के संसदीय क्षेत्र में धारा 144 लागू है। प्रियंका ने बीएचयू के एक छात्र के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह पोस्ट की है।

विज्ञापन


काशी में हर दिन कोई न कोई त्योहार, नहान, धार्मिक गतिविधि और वीवीआईपी आगमन लगा रहता है। ऐसे मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से धारा 144 लागू की जाती है। बनारस में अंतिम बार 11 दिसंबर को धारा 144 लागू की गई।

इसे यूपी टीईटी, क्रिसमस, नववर्ष, मकर संक्रांति नहान, गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी, कई प्रतियोगी परीक्षाएं आदि को देखते हुए पांच फ रवरी 2020 तक के लिए लागू किया गया है। इसके पूर्व 16 अक्टूबर से नौ दिसंबर 2019 तक के लिए लागू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें