जंसा थाना क्षेत्र के लहिया भतसार (जोगीवीर) डीह बाबा मंदिर के पास स्थित मां दुर्गा के मंदिर से गुरूवार देर सायंकाल को शरारती तत्वों ने दुर्गा का प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया। कई छोटी-छोटी मूर्तियों को उठा ले गए जब महिलाएं पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची तो देखा कि मूर्ति क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया गया है।
सूचना ग्रामीणों में आग की तरह फैल गई ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करना हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही भक्तों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण क्षतिग्रस्त मूर्ति लाकर फिलहाल उसी स्थान पर रख दिए है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामाशीष का कहना है कि मुझे इसकी जानकारी नही है, देर सायंकाल जानकारी हुई है।
जानकारी होते ही थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी रामेश्वर मौका का मुआवजा किया। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को पता लगाकर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी मूर्ति मां का लाकर स्थापित किया जायेगा। इस सम्बंध में ग्राम प्रधान रंजना सिंह का कहना है कि यह शरारती तत्वों की कार गुजारी है। यह निंदनीय है, ऐसे लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ शख्त कार्यवाही करने की मांग किया उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दूसरी मूर्ति की स्थापित कर दी जायेगी।