फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में प्रियंका बोलीं, मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी... एक पैसा भी नहीं

Sat, 20 Jul 2019 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए सोनभद्र जाने अड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे जमानत भरने वाली नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, मैं जमानत बिल्कुल नहीं भरूंगी। एक पैसा नहीं भरूंगी। 

विज्ञापन


प्रियंका का कहना है कि मैंने कहा है कि अगर सोनभद्र में धारा 144 लगाई जाती है तो उसका उल्लंघन नहीं करूंगी। लेकिन दो लोग वहां जाएंगे। लेकिन प्रशासन ने मुझे यहीं रोक दिया। मुझे यहां बीते सात घंटे से रोका हुआ है। मैं पीड़ित लोगों से मिले बिना हिलने वाली नहीं हूं। 

इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि एक आदिवासी के लिए जमीन ही उसका जीवन होता है। लेकिन आदिवासी से जमीन तो ले ही ली गई 10 लोग भी मारे गए। एक नरसंहार हुआ। 
विज्ञापन


मैं उन पीड़ित लोगों से मिलने के लिए आई हूं। यह कोई अपराध नहीं है। यह एक नेता का फर्ज है कि वह पीड़ित परिवारों से मिले। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 

बता दें कि सोनभद्र जाते समय प्रियंका का काफिला मिर्जापुर की नरायनपुर चौकी के पास रोक दिया गया था, जहां वह धरने पर बैठ गई थीं।  धारा 144 लागू होने के कारण प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया और चुनार किले के गेस्ट हाउस में लाया गया। 

प्रियंका ने कहा कि मैं इस संदर्भ में जमानत को अनैतिक मानती हूं और इसे देने को तैयार नहीं हूं। मेरी साफ मांग है कि मुझे पीड़ित आदिवासियों से मिलने दिया जाए। सरकार को जो उचित लगे वह करे। अगर सरकार पीड़ितों से मिलने के अपराध के लिए मुझे जेल में डालना चाहें तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें