फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली जीत पर प्रियंका गांधी ने दी बधाई, कहा-रिजल्ट युवा मन की झलक

Fri, 26 Feb 2021 11:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली जीत पर विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया 'युवाओं द्वारा रोजगार मांगने की जोरदार हुंकार भरने वाले दिन ही वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के चुनाव के रिजल्ट युवा मन की एक झलक है। युवाओं ने मुद्दामूलक राजनीति पर मुहर लगाई है। एनएसयूआई के सभी विजयी छात्र संघ प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।'

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी विमलेश यादव ने एनएसयूआई प्रत्याशी आलोक रंजन को 635 वोटों से शिकस्त देकर विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के संदीप पाल ने संजय कुमार यादव को 1269, महामंत्री पद पर एनएसयूआई के प्रफुल्ल पांडेय ने अभयशक्ति सिंह को 801 और पुस्तकालय मंत्री पद पर आशीष गोस्वामी ने अंकित वर्मा को1494 मतों से हराया।  

चुनाव अधिकारी प्रो. केएस जायसवाल ने छात्रसंघ चुनाव परिणाम की घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में विजयी पदाधिकारियों को उनके आवास पर छोड़ा।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

संकाय प्रतिनिधि पद पर इन प्रत्याशियों को मिली जीत
मानविकी संकाय प्रतिनिधि पद पर गौतम शर्मा ने प्रमोद मौर्या को 778 मतों से शिकस्त दी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में विशाल कन्नौजिया ने कुसुम लता सोनकर को 48, विधि संकाय में सतेंद्र कुमार ने रौनक जायसवाल को 48, शिक्षा संकाय में दीपक पटेल ने विपिन पांडेय को 90 और समाज कार्य संकाय में ईश्वर चंद पटेल ने मो. इकराम खान को 63 मतों से हराया। वाणिज्य एवं प्रबंध शास्त्र में रितेश सोनकर और समाज विज्ञान संकाय में मिलन मोदनवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें