फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : गंगा के रास्ते पीएम मोदी को काशी में घेरेंगी प्रियंका, ये है उनका चुनावी प्लान

Thu, 14 Mar 2019 11:14 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद चुनावी माहौल का पारा चढ़ गया है। जिसके बाद से राजनीतिक दलों के जनसंपर्क में तेजी आ गई है। हर दल जनता को साधने में जुटा हुआ है। पार्टियों में अभी भी जोड़-तोड़ जारी है। इसी बीच कांग्रेस अब मां गंगा के सहारे काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्वांचल के दौरे के लिए मां गंगा की यात्रा करेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो चुनावी अभियान को धार देने, नमामि गंगे और मिशन फॉर क्लीन गंगा की हकीकत जानेंगी। साथ ही, जनता से रूबरू होने के लिए प्रियंका गांधी स्टीमर के् जरिए प्रयागराज से 100 किलोमीटर की दूरी तय करके वाराणसी पहुंचेंगी। 

गुजरात से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी 17 मार्च से यूपी के दौरे पर पहुंच रही हैं। वह प्रयागराज से गंगा के रास्ते काशी भी आएंगी। यूपी में चुनावी यात्रा की शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहरलाल नेहरू की जन्मभूमि प्रयागराज से आशीर्वाद लेकर करेंगी। इसके बाद मां गंगा का आशीष लेकर वह काशी प्रस्थान करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की तीसरी सूची जारी होने के बाद दौरा करेंगी प्रियंका

priyanka gandhi - फोटो : pti
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, प्रियंका गांधी प्रयागराज से विंध्याचल, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी पहुंचेंगी। मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी। इस दौरान वह 12 लोकसभा सीटों का दौरा भी करेंगी। पार्टी की तीसरी सूची जारी होने के बाद प्रियंका का दौरा शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें