फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डीएम से मिले निजी स्कूल संचालक, बिजली बिल माफ करने की मांग

Mon, 18 Jan 2021 10:43 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने जाते निजी स्कूल संचालक।
विज्ञापन

वाराणसी जिले में निजी स्कूलों के संचालकों ने सोमवार को विद्यालयों में सभी तरह के टैक्स, बिजली के बिल सहित अन्य करों की माफी का मुद्दा उठाया। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में विद्यालयों के न चलने का हवाला देते हुए विद्यालयों से जुड़े सभी टैक्स, बीमा की राशि, बिजली बिल सहित अन्य कर माफ करने की मांग की।

विज्ञापन


इसके अलावा यू डायस पर पंजीकृत प्रति छात्र के हिसाब से वार्षिक प्रतिपूर्ति शुल्क समेत अन्य सहायता पैकेज दिलाने की मांग भी जिलाधिकारी से की गई है। सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान रामाश्रय पटेल, घनश्याम प्रजापति, सुखराज पटेल, जय प्रकाश रावत, अरविंद पटेल, रंजीत पटेल, रामजी सिंह, गुड्डू वर्मा, बच्चे लाल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिक्षक संघ ने कहा-उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि मिशन कायाकल्प के नाम पर प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व बेसिक मंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा। वे कथौली (पिंडरा) स्थित एक लान में सोमवार को शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में ग्राम पंचायत स्कूलों के मूलभूत सुविधाओं के बहाली के लिए धन खर्च रही है। लेकिन वाराणसी एकमात्र ऐसा जिला है जहां के सीडीओ और बीएसए प्रधानाध्यापकों से विकास के लिए खर्च करा कर विकास कार्य कराने का दबाव बना रहे हैं। शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संतोष सिंह, संतोष  सेठ, विनोद सिंह, रवि मौर्य, अनिरुद्ध वर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें