फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः निजी स्कूल पर मनमानी फीस वसूलने का आरोप, अभिभावकों की शिकायत पर जांच के आदेश

Sun, 01 Aug 2021 01:42 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा जबरदस्ती एनुअल और एग्जाम फीस लिया जा रहा है। जबकि कोरोना काल के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस लिया जाना है।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में निजी स्कूलों पर खेल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, विज्ञान, कंप्यूटर, वार्षिक उत्सव शुल्क वसूलने पर रोक लगाने के बाद भी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। स्कूलों ने विभिन्न मदों में ली जाने वाली फीस का ब्रेकअप खत्म कर उसे कंपोजिट फीस का नाम दे दिया है। शनिवार को वाराणसी के  कैंटोमेंट स्थित एक स्कूल में भी ऐसा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह को विद्यालय द्वारा अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाकर शिकायत की है। जिस पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए है। खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

इसमें खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन व खंड शिक्षा अधिकारी बड़ागांव भी शामिल है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा ट्यूशन फीस के अलावा जबरदस्ती एनुअल और एग्जाम फीस लिया जा रहा है। जबकि कोरोना काल के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी तीन दिनों के भीतर मामले की जांच कर अपनी आख्या उपलब्ध कराएगी।  बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि  स्कूल के अभिभावकों की शिकायत मिली है। आरोप है कि विद्यालय में अधिक फीस ली जा रही है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। दोषी पाए जाने पर विद्यालय पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें