सोमवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण में बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षिका उपस्थित थी। विद्यालय के समय में प्रधानाध्यापक विद्यालय से गैर हाजिर थे। जिसके बाद बीएसए ने प्रार्थना कराई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय उपस्थिति पंजिका को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय लोहता में ताला लटका मिला। कंपोजिट विद्यालय केशरीपुर खुला था, लेकिन विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे।