फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में होनी थी पेशी, न्यायलय जाने से तीन बंदियों ने कर दिया इनकार, ये है पूरा मामला

Tue, 16 Apr 2019 03:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला जेल में बंद तीन कैदियों ने कोर्ट जाने से इंकार कर दिया। वहीं कुछ बंदी हड़ताल करने की भी योजना बना रहे थे। पेशी पर आए कैदियों ने परिजन परेशान हो गए कि आखिर बात क्या है जो बंदियों ने पेशी पर जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


आजमगढ़ जिला जेल से मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट जाने से सोमवार को तीन बंदियों ने इंकार कर दिया। घरवालों के पता करने पर मालूम हुआ कि मेन्यू का पालन न होने और खाने की खराब गुणवत्ता की वजह से अन्य बंदी भी हड़ताल पर हैं।

आरोप है कि जेल के अधिकारी और कर्मचारी खाने में कटौती करते हुए घटिया दाल, चावल आदि दे रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि कुछ बंदी हड़ताल करने की योजना बना रहे थे। इसे विफल कर दिया गया। जेल में सख्ती होने पर बंदी तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 मार्च को जेल में हो चुका है हंगामा

आजमगढ़ जिला जेल में भिड़े कैदियों के दो गुट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जेल प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में 11 सौ महिला और पुरुष बंदी हैं। 16 मार्च को जेल से 35 मोबाइल मिलने के बाद हुए हंगामे के बाद शासन ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर सहित अन्य बंदी रक्षकों को निलंबित कर नया स्टाफ तैनात कर दिया। जेल की व्यवस्था में सुधार के क्रम में बाहर से आने वाले राशन और खाने पर रोक लगा दी गई है।

सोमवार को तीन बंदियों के कोर्ट में पेशी पर जाने से इंकार पर कम और खराब खाने की मांग को लेकर जेल में हड़ताल की सूचनाएं बाहर आने लगीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक सोमवार को कुल तीन बंदियों को पेशी पर जाना था, लेकिन उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यायालय को पत्र लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें