फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने स्कूल का किया निरीक्षण, जाना सुविधाओं का हाल

Fri, 14 Jan 2022 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार किया स्कूल का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने शुक्रवार को वाराणसी में बड़ागांव के सगुनहा स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में निर्मित विज्ञान कॉर्नर में विज्ञान संबंधी उपकरण रखे सामग्री के बारे में भी जाना। शिक्षक ने प्रत्येक उपकरण के उपयोगिता के बारे में प्रमुख सचिव महोदय को बताया।

विज्ञापन


निरीक्षण में प्रमुख सचिव के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल मौजूद रहे।

गुरुवार को भी प्रमुख सचिव बेसिक ने किया स्मार्ट स्कूल का निरीक्षण
प्रमुख सचिव बेसिक दीपक कुमार ने स्मार्ट स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय आदि में किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास को देखकर उसकी सराहना करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह को निर्देश दिया की स्मार्ट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से दक्ष बनाएं। जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका व्यक्तित्व विकास अच्छे से हो।  इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को भी कंप्यूटर व डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान एडी बेसिक व खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें