39 जीटीसी के कसम परेड ग्राउंड में सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में 39 जीटीसी के कसम परेड ग्राउंड में नवागत 54 सैनिकों को भारतीय सेना में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्हें उनके परंपरागत हथियार खुकरी भेंट की गई। इस अवसर पर ब्रिगेडियर राजीव नाग्याल (सेना मेडल) ने प्रशिक्षण में प्रवीणता प्राप्त सैनिकों को पुरष्कृत किया।
जीटीसी के गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में 54 जवानों ने 42 सप्ताह कठिन ट्रेंनिग की पूरी। ट्रेंनिग पूरी करने वाले जवान देश रक्षा के लिए परंपरागत शपथ लेंगे।