Varanasi News: वाराणसी जिले में चार छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रधानाचार्य जेल भेजा गया। मामले में ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया था।
चार नाबालिग छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार पिसौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पदमाकर सिंह को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अजय कुमार की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी की न्यायिक रिमांड मंजूर कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है, ताकि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जा सके। परिजनों ने बताया कि छेड़खानी का मामला 20 दिन से चल रहा था। प्रधानाचार्य बच्चियों को धमकाता था।
प्रधानाध्यापक पदमाकर सिंह ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोप झूठे और निराधार हैं। 6 महीने नगर निगम के साथ खड़े होकर स्कूल के बगल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराया था। इस वजह से फंसाया गया है।