फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच किमी दौड़ में प्रिंस और 1600 मीटर में दीपक ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी की ओर से रविवार को श्रीकच्चा बाबा इंटर कॉलेज के खेल मैदान जाल्हुपुर में दौड़ प्रतियोगिता हुई। पांच किमी दौड़ में बरियासनपुर के प्रिंस जबकि 1600 मीटर दौड़ में लालपुर के दीपक राजभर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजेता धावकों को मेडल, शील्ड के अलावा, पंखा, कंबल, बाल्टी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ सपा नेता सुरेश उर्फ मुन्ना पाठक और बसपा नेता बृजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 1600 मीटर दौड़ में कुल 31 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें लालपुर के दीपक राजभर ने प्रथम और वाराणसी के अजीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएलडब्ल्यू के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, पांच किमी दौड़ में बरियासनपुर के प्रिंस, सारनाथ के राहुल कुमार और लालपुर के सौरभ कुमार ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। मुकाबले में प्रिंस ने प्रथम, राहुल कुमार ने द्वितीय और सौरभ कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। समापन पर विजेता धावकों को मेडल, शील्ड, पंखा, कंबल, बाल्टी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयोजक एवं प्रशिक्षक रामअवतार विश्वकर्मा और संदीप यादव की ओर से दोनों स्पर्धाओं में शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को मेडल और जिम किट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नंबर गेम

170 पुरुष वर्ग में खिलाड़ी
154 महिला वर्ग के खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें