फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे 20 बच्चों से संवाद, साथ खाएंगे रोटी-दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी आज अक्षय पात्र के मेगा किचन के उद्घाटन पर बच्चों संग खास पल गुजारेंगे। वह किचन में तैयार मध्याह्न भोजन में रोटी और विशेष दाल का स्वाद भी चखेंगे। अपने सांसद के स्वागत के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चे भी उत्साहित हैं। विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार काशी की जनता को विकास परियोजना का तोहफा देने आ रहे हैं। इसमें अक्षय पात्र का मेगा किचन भी शामिल है। जहां बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों से गरमा गर्म भोजन तैयार किया जाएगा। पीएम के उद्घाटन के बाद सेवापुरी के 124 स्कूलों के 25 हजार बच्चों तक ये खाना खास गाड़ियों से पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी किचन में लगाई गई अत्याधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी लेंगे। अक्षय पात्र ने टेस्टिंग सेंटर भी बनाया है। जहां पीएम के सामने रोटी और सब्जी युक्त दाल परोसी जाएगी।
विज्ञापन

एक घंटे में 40 हजार रोटियां बनेंगी
तीन एकड़ में तैयार इस किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है। अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।
कविता तो कोई ग्रीटिंग कार्ड करेगा भेंट
भोजन के बाद पीएम 20 बच्चों संग स्वाद करेंगे। कोई पीएम को कविता सुनाने की तैयारी कर रहा है, तो कोई उनके लिए अपने हाथों से कार्ड तैयार कर रहा है। कुछ बच्चों ने शिव तांडव और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र भी तैयार किया है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष पहुंचे बनारस
प्रधानमंत्री के आगमन के पहले अक्षय पात्र के अध्यक्ष मधु पंडित दास व राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सभा दास बुधवार को वाराणसी पहुंच गए हैं। वाराणसी आगमन के बाद दोनों लोगों ने किचन की तैयारियों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें