ऐसे में बीएचयू से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण नहीं कराया गया था। इसमें बीएचयू की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं पूरी होने के बाद भी आमजन के लिए शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा दिसंबर तक वाराणसी में पूरी होने वाली परियोजनाओं की निगरानी तेज कर दी गई है।
माना जा रहा है कि चार चरणों में पूरी होने वाली फुलवरिया फोरलेन के दो चरण दिसंबर 2020 तक पूरे कर लिये जाएंगे। 15 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की सुगबुगाहट होने लगी है। अगर किन्हीं कारणों से ऐसा संभव नहीं हुआ तो वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी रहेगी।
पूरी होने के बाद भी लोकार्पित होने से रह गई परियोजनाएं
परियोजना लागत
सर सुंदर लाल अस्पताल का 100 बेड का एमसीएच विंग
बीएचयू शिक्षकों के 200 आवासीय भवन
महिला पॉलीटेक्निकमें आईटी ब्लाक व अन्य भवन
बीएचयू शिक्षकों के 80 आवासीय भवन
दिसंबर तक पूरी होने वाली परियोजनाएं
स्मार्ट सिटी के तहत विकसित हो रहे स्मार्ट वार्ड
गोदौलिया से दशाश्वमेध तक तैयार होने वाला पावन पथ
जापान की सहायता से बन रहे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर
पांडेयपुर स्थित 50 बेड का महिला अस्पताल
बीएचयू एमसीएच विंग सहित कई परियोजनाएं तैयार हैं। मगर चुनाव आचार संहिता के कारण लोकार्पित नहीं हो पाई हैं। शासन के निर्देश पर हम अपनी तैयारी करेंगे। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी