फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन नागरिक ने समझौते करने से किया मना तो दे दी जान से मारने की धमकी, जांच शुरू

Mon, 16 Nov 2020 11:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

वाराणसी के खुशपालपुर कालोनी, गिलट बाजार की डॉ. इंद्राधनी बर्मा ने झांसा देकर शादी करा कर 72 लाख रुपये हड़पने और फिर धमकाने के आरोप में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन


डॉ. इंद्राधनी के अनुसार, वह जर्मनी की नागरिक हैं। तीन वर्ष पहले उनकी शादी डॉ. चंद्रशेखर के साथ उनके मौसा द्वारा यह कहकर कराई गई कि लड़का एमबीबीएस है। शादी के बाद पता चला कि वह एमबीबीएस नहीं है। इसे लेकर उन्होंने महिला प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई। बीती 13 नवंबर को अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा उनके घर के अंदर घुस गए। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके साथ ही चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत में समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। मना किया गया तो मौसा दयाराम निवासी लादेनपुर, जफराबाद, जिला जौनपुर के साथ मिलकर सभी जान से मारने की धमकी देने लगे। एक अन्य मौसा बाड़ूराम जो मकान में कब्जा कर लिए हैं, उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

विरोध करने पर सुजीत, बाड़ूराम, दयाराम और संतोष द्वारा मारापीटा गया। यह सभी लोग मेरी संपत्ति को लूटने के फिराक में पड़े रहते हैं। मुझे डर है कि मेरे और मेरी मां डॉ. लीलावती वर्मा के साथ कभी भी कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें