फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राक्ष मॉडल और रुद्राक्ष जरी अंगवस्त्र से होगा प्रधानमंत्री का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-जापान मैत्री का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 15 जुलाई को जब प्रधानमंत्री पहुंचेंगे तो उनका अभिनंदन और स्वागत जीआई क्राफ्ट के रुद्राक्ष मॉडल और जरदोजी व रुद्राक्ष से तैयार अंगवस्त्र देकर किया जाएगा। शिल्पियों ने यह मॉडल जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पद्मश्री डॉ रजनीकांत के मार्गदर्शन में लकड़ी खिलौने के नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार के साथ कुशल शिल्पिओं की टीम ने एक सप्ताह के निरंतर प्रयास से रुद्राक्ष भवन के मॉडल को तैयार किया है। दूसरी तरफ, लल्लापुरा निवासी मास्टर शिल्पी मुमताज अली ने जरदोजी और रुद्राक्ष के दानों का अद्भुत प्रयोग करते हुए पीले रंग का अंगवस्त्र बनाया और जरी से ही उकेर कर रुद्राक्ष लिखा है। जिसे तैयार करने में आठ दिन लगे हैं। वहीं सारनाथ के बुनकर बच्चे लाल मौर्या ने आयोजित कार्यक्रम के लिए गीता के श्लोक और वंदे मातरम कैलीग्राफी अंगवस्त्र तैयार किया है।
डॉ रजनीकांत ने बताया कि शिल्पिओं के समग्र विकास में यह रुद्राक्ष भवन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पर्यटन के साथ ही जीआई उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें