फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ राजबब्बर ने जौनपुर में उगली 'आग', हैरान कर देंगे ये बयान

Fri, 24 Feb 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राज बब्बर ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी नारे पर नारे दिए जा रहे हैं। हर तीन दिन बाद नारे बदल जाते हैं। विकास की बात करने वाले पीएम मुर्दा घरों की बात कर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


राजबब्बर शुक्रवार को जौनपुर सदर विधानसभा के मानिकलां में गठबंधन प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों से जनता दूर रहे।

राजा के झांसे में मत आना यह सिर्फ वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस की यूपीए सरकार ने किसानों के 72 हज़ार करोड़ का कर्ज़ा माफ़ किया था। यह चुनाव सिर्फ सीटों की गिनती बढ़ाने का चुनाव नहीं है, यह एक संकल्प है। कांग्रेस ने यह गठबंधन नेकी, खुशहाली व इंसानियत के लिए किया है। प्रदेश मे गठबंधन की सरकार न बने इसके लिए अन्य दल पूरी कोशिश मे लगे हैं।
विज्ञापन


लेकिन आप अपने विवेक से मतदान कर अपने उम्मीदवार को चुनें। ताकि प्रदेश में एक अच्छी सरकार आ सके। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदेश में गुंडाराज और भ्रष्टाचार की बात करते हैं उन्हें कुछ मालूम नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस और सपा की गठबंधन सरकार प्रदेश में विकास के रास्ते पर चलाने का काम करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह मतदान कर अपनी सरकार चुनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें