फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अछूत हो चली है, जो उसके साथ जाएगा खत्म हो जाएगाः राम कृपाल

Fri, 24 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोले, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार देश के विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, अपने तीन साल के कार्यकाल में केंद्र की सरकार ने वो कर दिया दिखाया है, जो कांग्रेस नहीं कर पाई। बीते दस वर्षों के कार्यकाल में यूपीए सरकार ने जिस तरह से देश को लूटा, उससे उबरने में समय लगेगा।
विज्ञापन


यही कारण है कि आज कांग्रेस अछूत हो चली है, जो उसके साथ जाएगा, खत्म हो जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए इन बातों को कहा।

 बोले यूपी के सीएम अखिलेेश यादव कहते हैं काम बोलता है, लेकिन बीते छह दिनों से हम इस जिले में घूम रहे हैं, लेकिन हमें कही काम बोलते हुए नहीं दिखा। कहा प्रदेश के विकास के लिए उनके मंत्रालय से अरबों रुपये दिए जा चुके हैं। लेकिन उसके हिसाब से विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन


राम कृपाल यादव ने कहा क‌ि  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ईद, बकरीद व अन्य त्यौहारों पर जाति धर्म के नाम पर बिजली की आपूर्ति करते हैं। विकास के नाम पर प्रदेश में सिर्फ लूट हो रहा है।   बोले, प्रदेश के विकास करने की बजाय सपा परिवार की उन्नति में तो बसपा पत्थरों की नगर बसाने में जुट जाती है। बोले अगर विकास किया तो अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन क्यों किया, बोले यह वहीं कांग्रेस है न जो कुछ दिन पहले खाट बिछाकर सपा की खाट खड़ी करने का काम कर रही थी।   राम कृपाल यादव ने कहा क‌ि  कांग्रेस अछूत है जो इसके साथ जाएगा खत्म हो जाएगा। दस वर्षों के यूपीए सरकार में कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया।
विज्ञापन
इस तरह से इस विधान सभा चुनाव में एक देश लूटने वाला और दूसरा प्रदेश लूटने वाला साथ हो गए हैं। जनता सब जानती है, इस गठबंधन का जवाब जरूर देगी।े
------------
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें