मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ तीन दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। उनके आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक उत्सव जैसा नजारा रहा। जगह-जगह लोक कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से नदेसर होटल तक स्कूली बच्चों ने भारत और मॉरिशस के ध्वज के साथ अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा बाबतपुर जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता भी मॉरिशस के प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए जगह-जगह मौजूद रहे। मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ गुरुवार सुबह अपने पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। इसी दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में वे विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भी भ्रमण करेंगे। शुक्रवार को नदेसर स्थित तारांकित होटल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।