फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के सांसद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेरी, पटरी, ठेला-खोमचा वालों से करेंगे संवाद

Sat, 24 Oct 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • 27 को पीएम स्वनिधि योजना के तहत देंगे 10 हजार रुपये का ऋण
  • प्रधानमंत्री से बातचीत करने वालों में अभी तीन नाम हुए हैं फाइनल 
     
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : twitter@ bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अक्तूबर को अपने संसदीय क्षेत्र के फेरी, पटरी, ठेला खोमचा वालों से संवाद करेंगे। इस दौरान पीएम स्व निधि योजना के तहत फेरी, पटरीवालों को व्यापार करने के लिए 10000 रुपये का ऋण देंगे जिसे फेरी वाले धीरे-धीरे करके चुकाएंगे और व्यापार बढ़ाएंगे। इस दौरान पीएम कुछ फेरी पटरी वालों से बातचीत करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री से बातचीत करने वालों में 3 नाम अभी फाइनल किए गए हैं। इनमें दुर्गाकुंड के मोमो विक्रेता अरविंद मौर्या, इंग्लिशिया लाइन के चाट विक्रेता शशि गुप्ता और सिगरा के रोल विक्रेता आनंद कुशवाहा शामिल हैं। बाकी अभी और नाम जोड़े जाएंगे।

इस कार्यक्रम के जरिए तकरीबन डेढ़ से दो हजार वेंडरों को संवाद कराने की योजना बनाई गई है। इसके तहत पांचों जोन के जोनल कार्यालय क्षेत्र में, सरकारी भवन, टीएफसी कमिश्नरी आदि में बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा ठेले, खोमचे पर बेचने वाले वेंडर्स को भी जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत वेंडर्स के खाते में 10000 रूपये बतौर ऋण भेजा जा रहा है। जिसे वे धीरे-धीरे करके चुकाएंगे। इसका लाभ 30,000 वेंडरों को मिलेगा। अब तक 25000 वेंडर्स का डाटा फीड हो चुका है। इनमें से 18000 वेंडर्स के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

ये है योजना

प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत लिए वर्किंग कैपिटल लोन को एक साल में मासिक किस्तों में चुकाया जाना है। लोन को समय से चुकाने पर हर साल 7 फीसदी की दर से ब्याज सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी सीधे लोन लेने वाले के खाते में जाएगी।

ये हैं पात्र

सड़क किनारे ठेले, खोमचे, फेरी, पटरी पर दुकान चलाने वालों को यह कर्ज दिया जाएगा। फल, सब्जी, लॉन्ड्री, सैलून और पान की दुकानें इस श्रेणी में शामिल की गई हैं। इन्हें चलाने वाले भी यह लोन ले सकते हैं।

योजना के लिए सरकारी धन का आवंटन

सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों की मदद की खातिर इस योजना में 5000 करोड़ रुपये की धनराशि रखी है। इसके लिए कोई कड़ी शर्त नहीं है। यह आसान शर्तों के साथ मिल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें