भूमि पूजन करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह साथ में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस तपोस्थली पर कृपा धाम का बनना काफी सौभाग्य की बात है। यह तपोभूमि है। वृंदावन से चलकर खुद इस निर्माण के लिए कन्हैया के दूत आए हैं। यहां उनकी देखरेख में एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। इसका फल आने वाले समय में यहां के लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि सहित एक दर्जन लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विधायक के आवास पर जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते स्वतंत्रदेव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपीए सरकार ने देश को बर्बाद किया: स्वतंत्रदेव
बलिया के सिकंदरपुर में क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के आवास पर सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोनिया की यूपीए सरकार ने 10 सालों में देश को बर्बाद कर दिया। 2004 के चुनाव में यूपी ने 10 सीटें दी थीं, यदि 17 सीटें दे दी होती तो अटल बिहारी वाजपेयी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए होते।
उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तराजू पर रखें तथा दूसरी तरफ प्रदेश के सभी जातिवादी पार्टियों को देखें कि देश के नौजवानों का भविष्य कौन सुधारेगा। लोग पूछते थे की राम मंदिर कब बनेगा, वह भी तय हो गया। सभी तिथि तय हो गई, कब क्या होना है। पाकिस्तान से युद्ध कब होगा,चाइना से युद्ध कब होगा। हम लोग कन्हैया व राम के पथ पर चलते हैं। जब तक हमारे देश के सभी गरीबों का पक्का मकान ना बन जाए तब तक हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। भाजपा मेरी मां है और इस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश का नेता है। वे कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, लेकिन उसके सिर पर बर्फ, मुंह में शक्कर, सीने में आग और पैर में कंकर होना चाहिए। यदि वह सोचे तो ठंडे दिमाग से बोले तो मीठा।