फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'देश में विकास का देखना है तो काशी को देखो...', पीएम मोदी बोले- बनारस में नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए

Tue, 19 Dec 2023 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पीएम ने कहा, वाराणसी में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पिछले नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बनारस से सभी शहरों को जोड़ने वाली सड़कें या तो चार लेन की हो गई हैं या फिर छह लेन की बना दी गई हैं। पूरी तरह नई रिंगरोड भी बनाई गई है। वाराणसी में नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पुराने के साथ ही नए क्षेत्रों को भी विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में विकास की रफ्तार क्या है, इसकी झलक आपको अकेले बनारस ही दिख जाएगी। काशी विश्वनाथ धाम के परिसर का निर्माण हुए पिछले सप्ताह ही दो साल पूरे हुए हैं। बनारस में रोजगार, व्यापार, कारोबार एक नई तेजी पकड़ चुका है।
विज्ञापन


बरकी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चिंता होने लगती थी कि शहर तक कैसे पहुंचेंगे। टूटी सड़कें, हर ओर अव्यवस्था यही बनारस की पहचान थी लेकिन अब बनारस का मतलब है विकास। अब बनारस का मतलब है आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं। अब बनारस का मतलब है स्वच्छता और बदलाव, अब बनारस विकास के अद्वितीय पथ पर अग्रसर है।

पीएम ने कहा, वाराणसी में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पिछले नौ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। बनारस से सभी शहरों को जोड़ने वाली सड़कें या तो चार लेन की हो गई हैं या फिर छह लेन की बना दी गई हैं। पूरी तरह नई रिंगरोड भी बनाई गई है। वाराणसी में नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पुराने के साथ ही नए क्षेत्रों को भी विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बनारस में रेलवे स्टेशनों का भी विकास हो। बनारस से नई नई ट्रेनों की शुरूआत हो। बनारस से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम हो। एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार हो। गंगा के घाटों का पुनर्निर्माण हो, क्रूज चलाना हो। बनारस में आधुनिक अस्पतालों का निर्माण हो। नए व आधुनिक डेयरी की स्थापना हो। 

पीएम मोदी - फोटो : संवाद
गंगा किनारे किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए मदद हो। हमारी सरकार यहां के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। बनारस के युवाओं के कौशल विकास के लिए यहां ट्रेनिंग संस्थान भी खोले गए।
 

बनारस के लोगों की प्रशंसा से मेरा माथा हो जाता है ऊंचा- मोदी
वाराणसी। पीएम मोदी ने काशीवासियों से अपने नेह की डोर मजबूत की और कहा कि दुनियाभर में लोग जब बनारस के लोगों की प्रशंसा करते हैं तो मेरा भी माथा ऊंचा हो जाता है। काशीवासियों ने जो काम कर दिखाया है, जब दुनिया उसका गौरवगान करती है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होती है।

पीएम ने चार नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
महादेव की काशी की मैं जितनी भी सेवा कर पाऊं, वो मुझे कम ही लगता है। पीएम ने बनारसवासियों के जीवन में बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों के इस जोश ने सर्दी के मौसम में भी गर्मी बढ़ा दी है।

नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी ने कहा कि आस्था और आध्यात्म के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काशी का गौरव दिन-प्रतिदिन बुलंद होता जा रहा है। पर्यटन का विस्तार हो रहा है। रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप सामने आने के बाद से अब तक 13 करोड़ लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जब पर्यटक आता है तो कुछ ना कुछ देकर के जाता है। जो लोग पहले सिंगापुर या दुबई जाने की सोचते थे, वो अब खुद अपना देश देखने के लिए जा रहे हैं। बच्चों को भी भेज रहे हैं। जो पैसा वो विदेश में खर्च करते थे, वो अब अपने ही देश में खर्च हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें