जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी यह विशेष जिम्मेदारी बनती है कि मैं आप सभी की सुविधाओं का ख्याल रखूं, यह मेरा दायित्व है। इस पावन समय पर मुझे अपना दायित्व पूरा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी से हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है, जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इस योजना में रविदास मंदिर के लिए भी कार्य होगा। सड़कों से लेकर भजन-कीर्तन के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भक्तों को आध्यात्मिक लाभ मिले साथ ही उनकी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सके।