फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से और गहरा हुआ पीएम मोदी का नाता, बनारस में कई बड़ी परियोजनाओं को लगे पंख

Wed, 27 Dec 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
2014 के लोकसभा चुनाव के बाद बातौर सासंद काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो नाता जुड़ा, उसे गुजरते साल 2017 ने एक नई ऊंचाई दी। यह साल भाजपा की उपलब्धियों से कहीं अधिक इसलिए जाना जाएगा कि पीएम मोदी के भरोसे को काशी ने पूरी शिद्दत से कायम रखा। आगे की स्लाइड्स देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
इयर इंडर - फोटो : File Photo
साल की शु्रुआत के साथ जिस धमाकेदार अंदाज ‌में विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के आह्वान पर सभी आठों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में डाल दी, कुछ वैसा ही शानदार अंदाज काशी‌वाशियों ने दिखाया साल के अखिरी में हुए निकाय चुनाव में लगातर पांचवी बार नगर निगम की कमान भाजपा को सौंप दी। वहीं पीएम मोदी के प्रयासों से गुजरता साल काशीवासियों को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दे गया। 

 
विज्ञापन

3 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
पीएम लगातार काशी के विकास की चिंता करते रहते हैं। अक्सर कहते थे कि केंद्र योजनाओं में राज्य सरकार अड़गे लगा रही है। जैसे ही विधानसभा चुनाव में जीत मिली वैसे ही काशी के विकास की गति को बढ़ाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत की। लंबे समय से सामनेघाट और बलुआ पुल को चालू कराने की दिशा में सार्थक प्रयास हुआ। इस साल इन दोनों पुलों को चालू कराके न केवल रामनगर और लंका बल्कि चंदौली से बनारस की दूरी कम हुई। 
 

4 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
 
पीएम ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया। इसके लिए आनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच को लगाया गया। भारत माता मंदिर से 28 जून को स्वदेशी संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को स्वदेशी मे प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद स्वदेशी मेला लगाकर लोगों को देशी और विदेशी सामान के बारे में जानकारी दी गई। मेड बाई इंडिया के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
पीएम ने पंडित दीनदयाल को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने का काम किया। अपने संसदीय क्षेत्र में पूरे साल भर तक विभिन्न आयोजनों के जरिए पंडित दीनदयाल को याद किया गया। पहले जहां लोग दीनदयाल के नाम को नहीं जानते थे। आज बच्चा बच्चा पंडित दीनदयाल को जानने लगा है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समारोह काशी के साथ पूरे देश में मनाया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
पीएम की देन रही कि चाहे केंद्र की योजना हो या फिर राज्य की। इस साल अधिकतर योजनाओं की लांचिंग का केंद्रबिंदु काशी रही है। केंद्र और राज्य के मंत्रियों का यहां आना और अपने मंत्रालय और विभाग की योजनाओं की लांचिंग करना दर्शाता है कि पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। लगातार यहां के विकास को लेकर चिंता करते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
पूर्वांचल के चंदौली जिले को धान का कटोरा कहा जाता है। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में धान का उत्पादन होता है। यहां के चावल शोध संस्थान के लिए पीएम फिलीपींस की राजधानी मनीला तक चले गए। वहां के सहयोग से यहां काशी में चावल शोध संस्थान खोला जाएगा। इसके बनने से यहां के किसानों का भला होगा और उन्हें उन्नत किस्म के बीज भी प्राप्त होंगे। 
 
 
विज्ञापन

8 of 8
इयर इंडर - फोटो : file photo
भाजपा की जब यूपी में सरकार बनी तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर केशव प्रसाद मौर्य रहे। उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया। इस पद पर उन्होंने पूर्वांचल के बड़े नेता और केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री रहे डा. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश संगठन की कमान सौंपी। उनके नेतृत्व में निकाय चुनाव में पार्टी को सफलता मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें