फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बनारस के इस गांव को गोद ले सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 01 May 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
narendra modi varanasi visit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयापुर और नागेपुर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बनारस के एक और गांव को गोद ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अबकी बार रोहनिया विधानसभा के ककरहिया गांव को पीएम मोदी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ले सकते हैं।
विज्ञापन


इसकी सरगर्मी तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से गोद लिए गांव की सूचना भेजने का आग्रह पत्र पीएमओ को भेजा जा चुका है। अब तक सेवापुरी विधानसभा के दो गांव जयापुर और नागेपुर सांसद आदर्श ग्राम योजना में चुने गए हैं।

जिला ग्राम्य अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक प्रेमचंद्र पटेल ने प्रशासन की ओर से गांव की सूचना नहीं भेजी जाती है। सांसद की ओर से खुद गोद लिए गांव की सूचना प्रशासन के पास भेजी जाती है। इसके लिए पीएमओ के पास आग्रह पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


उधर, पार्टी सूत्राें का कहना है कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में तीन शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्र की हैं। इनमें एक सेवापुरी के दो गांव पहले ही सांसद आदर्श ग्राम में शामिल हो चुके हैं। अब बारी रोहनिया विधानसभा की है।

ककरहिया का नाम पहले भी चर्चा में आ चुका है। इस नाते अबकी उसके चुने जाने की संभावना अधिक है। पार्टी की ओर से जल्द ही सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए गांवों की सूची पीएमओ भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें