फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 के बजाय 16 को ही मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए कारण

Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शहर में 670 जगहों पर चलेगा स्वच्छता के लिए सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनका 67 वां जन्मदिन मनाने की विशेष तैयारी चल रही है। मगर जन्मदिन 17 को नहीं बल्कि 16 को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


पीएम के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान को लेकर रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पीएम का जन्मदिन 17 सितंबर को है।

इस दिन रविवार पड़ रहा है इसलिए उनका जन्मदिन 16 को संसदीय क्षेत्र में मनाया जाएगा। यह उनका 67 वां जन्मदिन है। उस दिन पूरे शहर में स्वच्छता अभियान पूरे शहर में महानगर 670 स्थानों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक वार्ड में पांच जगहों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। यह अभियान गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलेगा। प्रभारी सत्यम सिंह को बनाया गया। संगठन महामंत्री ने कहा कि 14 सितंबर को पूरे महानगर में चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा।

इसका प्रभारी नवीन कपूर को बनाया गया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारी एक प्राइमरी स्कूल को गोद लेेंगे। 
विज्ञापन

पीएम से जुड़ने के लिए बीजेपी कांटेक्ट एप लांच

Narendra Modi App
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ने के लिए बीजेपी कांटेक्ट एप लांच किया है। इसका उद्घाटन रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, संगठन मंत्री रत्नाकर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, सेल के दिल्ली प्रमुख अखिलेश मिश्र ने किया। इससे सीधे वाराणसी महानगर के पदाधिकारी अपने सांसद से जुड़ जाएंगे। 

महानगर मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि यह एप वाट्स एप की तरह चलेगा। पदाधिकारी अपने सांसद से सीधे जुड़ जाएंगे। इसका सबसे बड़ा प्रयोग यह  है कि जब मंडल अध्यक्ष अपने बूथ से वार्ता करना चाहेंगे तो वह सभी बूथ अध्यक्ष से एक साथ वीडियो कॉलिंग से बात कर सकेंगे।

इसी प्रकार महानगर अध्यक्ष अपने सभी पदाधिकारियों से सीधे वीडियो कॉलिंग से बात कर सकेंगे महानगर के पदाधिकारी या बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम का कोई भी फोटो या किसी भी प्रकार का संदेश अपने सांसद को भेजे सकेंगे। प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपना नाम, मोबाइल, बूथ नंबर, बूथ का नाम लिखने पर खुले जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें