फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने पुलिस से पूछा- चड्डी-गमछे में क्यों लाए गए आरोपी, जवाब दें

Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया एसओ मेंहनगर को तलब
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क जाम करने वाले आरोपियों को चड्डी और गमछे में सोमवार को अदालत में पेश करने वाले एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह यादव ने मंगलवार को तलब किया है।

साथ ही उनका स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने इस मामले को मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन माना है।  करीब 15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने मेंहनगर थाना क्षेत्र के जयनगर चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर जाम लगाया था।
विज्ञापन


सड़क जाम करने के आरोप में मेंहनगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के नेरु, निर्मल, मुनीब, राजनाथ सहित अन्य के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

रविवार को पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार किया। सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह यादव की अदालत में चारों आरोपी पेश हुए तो सभी गमछा और चड्डी पहने हुए थे। 
 
विज्ञापन

...और जब आरोपियों ने बतायी सच्चाई

Demo Pic - फोटो : google
आरोपियों की दशा देखने के बाद अदालत ने पूछा कि इस हाल में क्यों चले आए, कपड़े क्यों नहीं पहने। इस पर आरोपियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कपड़े तक पहनने का समय नहीं दिया। जिस हाल मेें वे मिले वैसे ही लेकर चली आई और अदालत में पेश कर दिया।

मेंहनगर थाने की पुलिस के इस बर्ताव को अदालत ने मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन मानते हुए एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी को मंगलवार को तलब किया है। साथ ही इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें