फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, वाराणसी में होगा ऐसा आयोजन कि दुनिया देखती रह जाएगी

Sun, 17 Sep 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
pm modi varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में 17 सितंबर को उनका 67वां जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी बानगी आज से ही दिखने लगी है। वाराणसी के स्कूलों में मिठाइयां बांटी गई। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आज शहर भर में कई कार्यक्रम है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर भर के कई क्लब, भाजपा पार्टी और संस्थाएं 17 सितंबर को कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर दिन रविवार को अहिल्याबाई घाट पर प्रातः सात बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और वैदिक बटुकों द्वारा मां गंगा में भव्य दुग्धाभिषेक होगा।

इसके साथ ही शहर भर में कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी।  रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 17 सितंबर को वाराणसी में होंगे। हालांकि ये दोनों पीएम के काशी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं लेकिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


 पीएम का 67वां जन्मदिन समारोह स्वच्छता को समर्पित होगा। इस खास मौके पर पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने हर विधानसभा क्षेत्र से 20-20 सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। शनिवार को यहां बच्चों में कॉपी, पेंसिल और मिठाइयां वितरित की गई।

पीएम के जन्मदिन से शुरू होने वाला पार्टी का स्वच्छता अभियान दो अक्तूबर तक जारी रहेगा लेकिन जिन-जिन विद्यालयों को गोद लिया जाएगा, वहां स्वच्छता और जागरूकता की मुहिम वर्ष पर्यंत चलेगी। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता संभालेंगे।

स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा।  पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक 17 सितंबर को सुबह आठ से 10 बजे तक शहर के प्रमुख 1000 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को प्रमुख चौराहों और गंगा घाटों को सजाया जाएगा। दीप जलाए जाएंगे। झालरों के अलावा झंडा-बैनर आदि लगाए जाएंगे।

अस्सी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रवक्ता संजय भारद्वाज और महानगर मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम के जन्मदिन समारोह को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। शहर से गांवों तक पार्टी स्तर पर तैयारियां जारी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें