फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करेंगे PM, जानिए कौन सा होगा योग, कितने होंगे पुरोहित

Fri, 22 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात आठ बजे काशी में विराजित नौ शक्ति पीठों में से एक मां दुर्गा की षोडशोपचार विधि से पूजा करेंगे। यह पूजा बड़ी खास होगी। शारदीय नवरात्र की द्वितीया को पीएम मोदी ऐंद्र योग में राष्ट्र की खुशहाली और कल्याण के लिए मां की सविधि आराधना करेंगे।
विज्ञापन


नारियल-चुनरी अर्पित कर कर्पूर आरती उतारेंगे। बुधवार को पीएम की ओर से की जाने वाली मां दुर्गा की पूजा और आरती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के महंत समेत दुर्गा मंदिर के छह अर्चक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराएंगे।  

पीएम मोदी 15 मिनट तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। वैदिक विद्वान पं. महेंद्र तिवारी के आचार्यत्व में महंत कृष्णा प्रसाद दुबे, सत्य प्रकाश दुबे संजू गुरु, ओम प्रकाश दुबे, जय प्रकाश दुबे और ऋषभ दुबे गर्भगृह में पूजा के दौरान मंत्रोच्चार करेंगे।
विज्ञापन


गुड़हल, गुलाब के अलावा बेला के पुष्प पीएम मां को अर्पित करेंगे। मेष लग्न में द्वितीया तिथि के उपरांत उस वक्त तृतीया तिथि लग जाएगी। अहमदाबाद की मां अंबा के दरबार की तरह ही दुर्गा माता मंदिर में भी प्रतिमा की जगह महायंत्र की स्थापना की गई है। पीएम महायंत्र की आराधना करेंगे। 

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी के अनुसार पीएम जब रात 8:05 बजे दुर्गा मंदिर में प्रवेश करेंगे, तब चित्र नक्षत्र में ऐंद्र योग लगा रहेगा। इस योग में मां के दर्शन, पूजा का फलित समस्याओं के समाधान के साथ ही राष्ट्र के लिए मंगलकारी होगा।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी शृंगारिया सत्यप्रकाश दुबे ने बताया कि पीएम को मां दुर्गा के चित्र वाला स्मृति चिह्न और चुनरी प्रसाद के रूप में भेंट की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें