फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पहुंचे वाराणसी, 945.09 करोड़ का देंगे दशहरा गिफ्ट

Fri, 22 Sep 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत - फोटो : twitter
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही सूबे के गवर्नर राम नाइक व सीएम योगी आदित्यानाथ ने उनकी आगवानी की। 
विज्ञापन


इस दौरान आईजी, डीआईजी, एडीजी,  जिलाधिकारी, एसएसपी, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद वीआईपी लाउंज में पहुंचे पीएम को बुके भेंटकर सांसद मछलीशहर रामचरित्र निषाद, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, चैयरमैन अपराजिता सोनकर, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सुशील सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी लक्षमण आचार्य के अलावा बीजेपी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया। 

पीएम मोदी को यहां से सेना के हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन जाना था। जहां से करा द्वारा बड़ा लालपुर जाना था। मगर तेज बारिश के कारण हेलिकॉप्टर काफी देर तक एयरपोर्ट पर ही रहा। अब पीएम मोदी सीधे हेलिकॉप्टर द्वारा ही बड़ालालपुर जाएंगे। 03.34 में हेलिकॉप्टर उड़ान भर चुका है। बड़ा लालपुर स्टेडियम और शाहंशाहपुर गांव में जनसभाओं को संबोधित करने जाएंगे।  
विज्ञापन


बड़ा लालपुर में वह काशी के विकास से जुड़ी 19 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जबकि 10 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। विजय पर्व दशहरा से पहले शारदीय नवरात्र की द्वितीया को 10 नई परियोजनाओं के माध्यम से पीएम मोदी वाराणसी को 945. 09 करोड़ रुपये की सौगात और देंगे।

प्रधानमंत्री की ओर से दी जाने वाली इस सौगात को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत वाराणसी में चलाए गए अभियान में आम लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है।
विज्ञापन

मानस मंदिर पहुंचेंगे पीएम, रामायण पर डाक टिकट जारी करेंगे

पीएम मोदी - फोटो : SELF
प्रोटोकॉल के मुताबिक, पीएम मोदी पुलिस लाइन से बड़ा लालपुर में बने ट्रेड फेसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करने जाएंगे। उद्घाटन के बाद वह बड़ा लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

यहां से पीएम हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन और फिर शाम 5:40 बजे डीरेका जाएंगे। शाम 6:30 बजे तक वह डीरेका गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। शाम 7:00 बजे वह तुलसी मानस मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन पूजन करने के बाद रामायण पर डाक टिकट जारी करेंगे।

मानस मंदिर के बाद वह मां दुर्गा का दर्शन करने के साथ ही हृदय योजना से संवारे गए दुर्गा कुंड का अवलोकन करेंगे। यहां वह 7:30 बजे से 8:00 बजे तक रहेंगे। रात 8:20 बजे वह डीरेका गेस्ट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 

शनिवार की सुबह 9:30 बजे पीएम मोदी आराजी लाइन में हेलीपैड पहुंचेंगे। 9:40 बजे वह शाहंशाहपुर जाएंगे। स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह गोकुल ग्राम राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र में आयोजित होने वाले पशुधन आरोग्य मेला में भाग लेंगे।   इसके बाद वह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रमाण देंगे।

जनसभा को संबोधित करने के बाद वह आराजी लाइन हेलीपैैड से 11:45 बजे रवाना होंगे और 12:05 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पांच मिनट बाद वह यहां से वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें