फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल हस्तकला संकुल को राष्ट्र को किया समर्पित

Fri, 22 Sep 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने किया शिलापट्ट का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में  305 करोड़ की लागत से निर्धारित समय से पहले बनकर तैयार हुए दीनदयाल हस्तकला संकुल(ट्रेड फैसिलिटी सेंटर) को देश को समर्पित किया।
विज्ञापन


शिलापट्ट का अनावरण करने के बाद उन्होंने संकुल के मुख्य हॉल में हस्तशिल्प का लाइव डेमॉस्ट्रेशन देखा। शिल्पियों, बुनकरों की कला को पीएम ने सराहा। म्यूजियम में रामलीला के प्रतिरूपों और पंचमुखी हनुमान का दर्शन कर अभिभूत हुए। काष्ठशिल्प की बनी हनुमान प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर नमन किया। 

बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रधानमंत्री अपराह्न 3:42 बजे बड़ा लालपुर स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां से दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे। सबसे पहले शिलापट्ट का अनावरण किया।
विज्ञापन


फिर मुख्य हाल में पहुंचे, जहां मेटल रिपोजी, लकड़ी का खिलौना, ब्लैक पाटरी, स्टोन अंडर कट, वुड कार्बिन, गुलाबी मीनाकारी, ग्लास बीड्स, टेराकोटा, मिर्जापुर दरी, जरी जरदोजी के जानकार बुनकर और शिल्पी अपनी-अपनी कला को मूर्तरूप देने में जुटे थे।

यहां से पीएम संकुल के म्यूजियम में गए और प्रदर्शित शिल्प उत्पादों को बारीकी से देखा। हथकरघा से जुड़े उच्चाधिकारी इस दौरान हरेक शिल्प के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दे रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री इस दौरान मौजूद थे।
यहां से प्रधानमंत्री बड़ा लालपुर स्टेडियम स्थित सभास्थल पर रवाना हुए। 
विज्ञापन

यहां हैं ये सुविधाएं

देर से निर्माण शुरू होने के बावजूद निर्धारित समय से पहले बनकर तैयार हुआ सेंटर - फोटो : अमर उजाला
व्यापार सुविधा केंद्र के अंतर्गत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर सहित तीन अतिरिक्त फ्लोर निर्मित किए गए हैं। दो स्तरीय बेसमेंट में लगभग 400 चार पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं।

भूतल पर कार्यालय के अतिरिक्त 11 मार्ट, लगभग 2000 व्यक्तियों की क्षमता का कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट, 14 दूकानें, पूछताछ केंद्र, प्रवेश प्लाजा, गैलरी तथा एंफीथिएटर।

प्रथम तल पर 13 मार्ट, दो एटीएम, प्रदर्शन गैलरी, दो रेस्तरॉ, 14 दूकानें, लाउंज, सिल्क गैलरी, कारपेट गैलरी तथा इतिहास एवं संगीत गैलरी। द्वितीय तल पर व्यापार केंद्र, सभागार, व्यापार व सूचना का राष्ट्रीय केंद्र, चार दूकानें, 15 डारमेट्री, कार्यालय, पुस्तकालय, रिकॉर्ड रूम, चलचित्र हाल आदि।

तृतीय तल पर 13 कार्यालय तथा व्यापार केंद्र के अतिरिक्त 18 अतिथिगृह कामन हाल, पैंट्री तथा कार्यालय। संपूर्ण परिसर पूर्णतया वातानुकूलित तथा पॉवरबैकअप की सुविधा से लैस है। परिसर में 13 लिफ्ट, दो सामग्री लिस्ट, दो स्वचालित सीढ़ियां हैं। भवन के स्वप्रयोग के लिए 100 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें