प्रदेश के मंदिरों में पंडा या पुरोहितों की मनमानी से श्रद्धालुओं को होने वाली समस्या का दर्द जब शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया तो प्रतिक्रिया देने वालों की झड़ी लग गई। हालांकि, उक्त बातें सीएम योगी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शनिवार को काशी के संदर्भ में कही गई थी।
दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के आफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट में कहा गया है-”मंदिरों में जाने पर लोगों को जबरदस्ती रक्षासूत्र बांधने पर होने वाली पंडागीरी से बहुत परेशानी होते थे। हमने इस समस्या का भी समाधान निकाला है और तय किया है कि कोई भी पंडा या पुरोहित अपने अनुसार पूजा नहीं करवाएगा।