राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमानजी को दलित बताए जाने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
अब मऊ में दोहरीघाट ब्लॉक के गोठा ग्राम सभा स्थित हनुमान गढ़ी पर मंगलवार को आए हनुमान मंदिर पुजारी ओमप्रकाश उपाध्याय उर्फ पगड़ी बाबा ने सीएम योगी को अपनी बात साबित करने के लिए शास्त्रार्थ की चुनौती दी है।
हनुमानगढ़ी पर ओमप्रकाश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के बयान को अमर्यादित करार दिया। उन्हें सीएम से विवादित बयान पर अविलंब माफी मांगने या अपनी बात साबित करने के लिए शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हनुमान जी को दलित साबित करें। एक व्यक्ति साधु का चोला पहनकर भगवान को दलित और सवर्ण में बांट रहा, यह देश व साधु समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।