राजातालाब। सब्जी मंडी में पिछले एक पखवारे से सब्जियों की कीमतें काफी गिर गई हैं। किसानों को सब्जी की लागत नहीं मिल पा रही है। इससे किसान उम्मीदों पर फिर पानी फिर गया है।
जायद में अधिकांश किसान सब्जी की खेती करने लगे हैं। सब्जी मंडी में सब्जियों की आमद काफी बढ़ गई है और बाहर से खरीदार आ नहीं रहे हैं। किसान दोपहर तक अपने उत्पाद बेचने के लिए आढ़तियां और व्यापारियों का मुंह ताकते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी सब्जी मंडी में हरी सब्जियों की कीमतें काफी कम रही। हालांकि टमाटर और परवल उत्पादक किसान लाभ पा रहे हैं। मिल्कीपुर के किसान चंद्र शेखर, जयापुर के संतोष पटेल, नरसड़ा के विजय शंकर, कल्लीपुर के भैयालाल, राजनाथ पटेल, आही के विजय कुमार और हरसोस के सोमनाथ ने बताया कि सब्जी की कीमतें गिरने से लागत भी नहीं निकल पा रही है।
नेनुआ 3 से 4 रुपये प्रति किलो
कोहड़ा 5 रुपये किलो
लौकी 3 रुपये किलो
बोड़ा 8 रुपये किलो
टमाटर 20 से 22 रुपये प्रति किलो
--------
अप्रैल में किसानों को सब्जियों की अच्छी कीमती मिल रही थी। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में स्थिति बिगड़ गई। बाहरी खरीदार नहीं आने से सब्जियों के दाम काफी गिर गए हैं। - ललित कुमार पटेल, आढ़ती