फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार: आटा, चीनी, सरसों तेल के दाम बढ़े, दाल की कीमतों में कितनी गिरावट ? आम जनता ने बताई अपनी व्यथा

Tue, 15 Nov 2022 10:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रोजमर्रा के सामानों में हो रही बढ़ोतरी के चलते आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और घर चलाने की चिंताएं बढ़ गई हैं। थोक विक्रेता अनिल साहू ने बताया कि इन दस दिनों में अरहर दाल की कीमतों में गिरावट हुई है।
विज्ञापन
अनाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजमर्रा के सामानों के दाम इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। थोक विक्रेताओं के अनुसार पिछले दस दिनों में आटा, चीनी, सरसो तेल, जीरा, मैदा, देसी घी आदि की कीमतें करीब आठ फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। इस कारण कई परिवार प्रभावित हैं।

विज्ञापन

थोक विक्रेता आदित्य जायसवाल ने बताया कि इस बार उपज कम होने के कारण जीरा के दाम में 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। आटा, सरसो तेल, मैदा, चीनी आदि खाद्य सामग्रियों के दाम दस दिनों करीब आठ फीसदी बढ़े हैं। रोजमर्रा के सामानों में हो रही बढ़ोतरी के चलते आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और घर चलाने की चिंताएं बढ़ गई हैं। थोक विक्रेता अनिल साहू ने बताया कि इन दस दिनों में अरहर दाल की कीमतों में गिरावट हुई है। पहले कुछ सामानों पर ग्राहकों को छूट मिल जाती थी, लेकिन बढ़े हुए दामों के कारण अब छूट भी नहीं मिल पा रही है। दस-दस दिनों में बढ़ रहे भाव के कारण ग्राहकों में खीज है।

महंगाई। - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दस दिनों में यह हुआ दाम में बदलाव
खाद्य सामान - वर्तमान दाम - दस दिन पहले के दाम
अरहर दाल - 105 - 112
आटा - 32 - 28
सरसो तेल - 165 - 148
देसी घी- 650 से 700 - 600 
मैदा - 34 - 29
जीरा - 300 - 260
चीनी - 42 - 38 से 40
विज्ञापन

महंगाई। - फोटो : सोशल मीडिया
रोज-रोज बढ़ रहीं महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ जा रहा है। सरकार को रोजमर्रा के सामानों की महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए।- ममता तिवारी, गृहणी, लंका

आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही लेकिन महंगाई रोज बढ़ रही है। खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। - काजल राय, गृहणी, सुसुवाही

पहले महीने का राशन दो हजार में आ जाता था, लेकिन अब तीन हजार से अधिक खर्च होता है। आम आदमी के लिए अब घर चलाना मुश्किल है।- लक्ष्मी देवी, गृहणी, सिगरा

सरकार की महंगाई पर कोई लगाम नहीं है। रोजमर्रा के सामानों के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं, ऊपर से रोज बढ़े दामाें ने चिंता बढ़ा दी है। - सुमन सिंह, गृहणी, सारनाथ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें