फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति आगमन: दो दिन वाराणसी में डायवर्ट रहेगा रूट, इन मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

Fri, 12 Mar 2021 08:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन व शहर भ्रमण को देखते हुए 13 और 15 मार्च को वाराणसी शहर में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ शव वाहन व एंबुलेंस को आवाजाही की छूट रहेगी। बीएलडब्लू गेस्ट हाउस से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट तक प्रस्थान के दौरान और बीएलडब्लू गेस्ट हाउस से नदेसर स्थित होटल ताज प्रस्थान के दौरान डायवर्जन लागू किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एयरपोर्ट जाने के दौरान भी डायवर्जन लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह के अनुसार शनिवार सुबह से रात तक छोटे व बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। वैकल्पिक मार्ग से ही वाहन आवाजाही कर सकेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रभावित

  • भिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को बीएलडब्लू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को सुंदरपुर नरिया की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
  • मंडुवाडीह चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को ककरमत्ता बीएलडब्लू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को महमूरगंज, चांदपुर मड़ौली की तरफ डायवर्ट  किया जाएगा।
  • लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को बौलिया चांदपुर की तरफ डायवर्ट कर आगे निकाला जाएगा।
  • लहरतारा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा ओवर ब्रिज कैंट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को फुलवरिया रोड की तरफ डायवर्ट कर छावनी की ओर निकाला जाएगा।
  • कैंसर हास्पिटल से वाहनों को लहरतारा ओवर ब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे डायवर्ट कर आगे निकाला जाएगा।
  • लकड़मंडी से वाहनों को चौकाघाट ओवरब्रिज के ऊपर से नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को संस्कृत विवि वीसी आवास की तरफ डायवर्ट कर आगे निकाला जाएगा। 
  • तेलियाबाग तिराहा से वाहनों को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मरीमाई अंधरापुल की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

  • जगतगंज तिराहा से वाहनों को रामकटोरा, लहुराबीर चौराहा व मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें वीसी आवास की तरफ डायवर्ट कर लकड़मंडी व नाटी इमली की तरफ निकाला जाएगा।
  • अंधरापुल से वाहनों को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नदेसर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • विशेश्वरगंज तिराहा से वाहनों को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहा व मच्छोदरी चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को मैदागिन चौराहा की तरफ एवं दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा चौराहा व सोनारपुरा तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • रामापुरा चौराहा से वाहनों को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लक्सा, रेवड़ी तालाब की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा। इसके अलावा बरेका से नदेसर जाने के दौरान मार्गों पर जगह-जगह डायवर्जन लागू रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें