फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल व सीएम ने की अगवानी

Mon, 26 Mar 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को अपने एक दिन के दौरे पर बनारस पहुंचे। वह राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार काशी आए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रपति की अगवानी की। 
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मेयर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज, सहित कई अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला दीनदयाल संकुल की ओर प्रस्थान कर गया।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक चरैवेति चरैवेति का विमोचन करेंगे। वह संकुल में ही हस्तकला और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी देखेंगे।इसके बाद कौशल विकास मिशन के 10 युवाओं को प्रमाणपत्र देंगे।
विज्ञापन


साथ ही वह करीब 26 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सुबह-ए- वाराणसी के तहत स्मार्ट साइकिल योजना, शहर के पार्कों और चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी देंगे। राष्ट्रपति वाराणसी हनुमना खंड की करीब 125 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन को चौड़ीकरण करने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

राष्ट्रपति के हस्तकला संकुल में आयोजित होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मनसुख मंदाविया, अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के मंत्रियों में चेतन चौहान, अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी के अलावा समन्वय सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी आदि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें