डीएम और पुलिस आयुक्त की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
तैयारियों में किसी भी किस्म की लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जी-20 की बैठकों के मद्देनजर शहर में 36स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन चिह्नित स्थानों में अतिक्रमण, सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को प्रभावी तरीके से कार्रवाई के लिए कहा गया है।
पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी की दोपहर लखनऊ से वाराणसी आएंगी। यहां वह बाबा कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। गंगा आरती में शामिल होने के बाद वो वायु सेना के विशेष विमान से वापस दिल्ली लौट जाएंगी।