प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 जून के काशी दौरे के मद्देनजर बीएचयू और डीरेका से बाबतपुर तक तैयारियां जोरों पर हैं। तैयारियों पर जिला प्रशासन से लेकर केंद्र के मंत्रियों, अफसरों तक की नजर है। सुरक्ष्ाा के सथ ही अन्य सभी प्रबंध्ाांे को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में सरकारी अमला जुटा है। गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने तैयारियों का जायजा लिया। बाबतपुर एयरपोर्ट के बाद उन्होंने बीएचयू ट्रामा सेंटर और डीरेका मैदान का निरीक्षण किया, जहां पीएम की सभा होनी है। मंच के वाटर प्रूफिंग के काम की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा, जल्द से जल्द कार्य पूरा करें।
साथ ही मंच का आकार छोटा करने का भी निर्देश दिया। डीरेका मैदान पर बन रहा पीएम का मंच अब 24 फीट चौड़ा और 36 फीट लंबा होगा। इसकी ऊंचाई 16 फीट होगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मंच तैयार कर रहे कारीगर से मंच का नक्शा मांगा। नक्शा नहीं दिखा पाने पर वे नाराज हो गए। अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया। गोयल के निरीक्षण के दौरान एसपीजी के अधिकारी, खुफिया एजेंसियाें के अधिकारी, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उधर, डीएम ने रायफल क्लब में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।