फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तैयारी तो अच्छी लेकिन करें और बेहतर प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी अच्छी, टीम भावना के साथ करें और बेहतर प्रयास
विज्ञापन


राज्यपाल के ओएसडी ने संस्कृति विवि में लिया नैक मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा
कुलपति को दी सलाह, बोले- कई क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राज्यपाल के ओएसडी प्रो. पंकज एल जानी ने रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नैक की तैयारियों का जायजा लिया। योग साधना केंद्र में नैक मूल्यांकन की प्रस्तुतियों को देखा और परखा। उन्हें संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में विभागाध्यक्षों ने जानकारी दी।
कुलपति प्राे. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि कुलाधिपति के ओएसडी ने तैयारियों को देखने के बाद कहा कि आपकी तैयारी बहुत अच्छी है। परिमार्जित कर अपेक्षाओं के हिसाब से प्रस्तुतिकरण को थोड़ा और तैयार करें। अंतिम तौर पर दोबारा प्रस्तुतिकरण को देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुसंधान, परामर्श, छात्र सुविधाओं, संस्थान के संगठन प्रबंधन, छात्र व संस्थान के मध्य अनुशासन, मूल्यांकन के लिए संसाधन और आवश्यक उपकरण पर कार्य करे। जिससे मूल्यांकन में ए ग्रेड से ए प्लस ग्रेड हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. जानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का नैक प्रस्तुतीकरण संतोषजनक है। फिर भी ई-गवर्नेंस, सीबीसीएस, फीडबैक सिस्टम, पाठ्यक्रम निर्धारण में विशेष सुधार की जरूरत है। यह कार्य टीम भावना के साथ मिलजुल कर किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन, सामाजिक गतिविधियों, टोटल बेस्ट मैनेजमेंट, विद्यार्थियों में लीडरशिप जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दें। रिसोर्स बढ़ाने के साथ-साथ कार्यों का खुद भी मूल्यांकन करें। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया। कुलपति सहित पांचों संकायाध्यक्षों ने परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। कुलसचिव प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. जितेन्द्र कुमार शाही, प्रो. रमेश प्रसाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें